शेयर मंथन में खोजें

बेस मेटल की कीमतों में नरमी का रुझान - एसएमसी

बेस मेटल की कीमतों के नरमी के रुझान के साथ सीमित दायरे में रहने की संभावना है।

अमेरिका और चीन के बीच व्यापार विवाद गहराने से वैश्विक अर्थव्यवस्था को लेकर आशंका से माँग में कमी को लेकर बाजार में भय बना हुआ है। तांबे की कीमतें 445 रुपये के स्तर पर अड़चन के साथ 438 रुपये तक गिरावट दर्ज कर सकती है। पेरू में खनन विरोधी प्रदर्शनों के कारण देश के कुछ प्रमुख खदानों से 40 करोड़ डॉलर तांबे का निर्यात बाधित हुआ है। इस वर्ष की पहली छमाही में कांगो में तांबे का उत्पादन 12.5% की बढ़ोतरी के साथ 6,72,272 टन हुआ है।
जिंक की कीमतों के 188 रुपये के स्तर पर अड़चन के साथ 182 रुपये, लेड की कीमतों के 156 रुपये के स्तर पर बाधा के साथ 152 रुपये और निकल की कीमतों के 1,095 रुपये के स्तर पर सहारे के साथ 1,150 रुपये के स्तर पर पहुँचने की संभावना है।
इंडोनेशिया निकल खनन एसोसिएशन द्वारा निकल अयस्क के निर्यात पर फिर से प्रतिबंध नही लगाये जाने के आग्रह के बाद कल के कारोबार में लंदन में निकल की कीमतों में 16 महीने के उच्च स्तर से गिरावट हुई। एल्युमीनियम की कीमतों के 143 रुपये के स्तर पर रुकावट के साथ 138 रुपये के स्तर पर पहुँचने की संभावना है। (शेयर मंथन, 09 अगस्त 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख