शेयर मंथन में खोजें

एल्युमीनियम में गिरावट, बेस मेटल की कीमतों में नरमी का रुझान - एसएमसी

बेस मेटल की कीमतों के नरमी के रुझान के साथ कारोबार करने की संभावना हैं। तांबे (मार्च) की कीमतें 700 रुपये के स्तर पर सहारा के साथ 695 रुपये के स्तर पर पहुँच सकती है।

एसएचएफई में बेस मेटल की कीमतों में आज नरमी देखी जा रही है जबकि एलएमई में कीमतों में तेजी का रुझान है। फरवरी में अमेरिकी आईएसएम मैनुफैक्चरिंग सूचकांक में तीन वर्षों में सबसे तेज वृद्धि हुई थी, और सकारात्मक आँकड़ों के कारण अमेरिकी डॉलर इंडे्रक्स 91 से अधिक हो गया जिससे बेस मेटल की कीमतों पर दबाव पड़ा। दुनिया के शीर्ष तांबा उत्पादकों में से एक पेरू के सदर्न कॉपर नयी और लंबित परियोजनाओं को आगे बढ़ाने की योजना बना रहा है क्योंकि चीन की ओर से माँग और कम आपूर्ति से वैश्विक कीमतों में बढ़ोतरी हो रही है।

जिंक की कीमतें 220 रुपये के स्तर पर बाधा के साथ 216 रुपये, लेड की कीमतें 170 रुपये के स्तर पर अड़चन के साथ 166 रुपये के स्तर पर पहुँच सकती हैं। अंतरराष्ट्रीय जिंक एसोसिएशन के अनुसार, 2021 में भारत में जिंक की खपत 14-15% बढ़ सकती है। निकल की कीमतों के नरमी के रुझान के साथ सीमित कारोबार करने की संभावना है और कीमतों को 1,348 रुपये के पास समर्थन के साथ 1,364 रुपये के स्तर पर बाधा रह सकता है। सरकारी आँकड़ों के अनुसार पिछले साल कोविड-19 महामारी के कारण कुछ परियोजनाओं के बाधित होने के बावजूद फीलिपींस का निकल उत्पादन 3% बढ़ा है। नोरिल्स्क निकेल ने कहा कि साइबेरिया में ओकीब्रैस्की और तैमिरस्की खानों को आंशिक रूप से निलंबित कर दिया गया था क्योंकि इसमें भूमिगत जल के रिसाव का पता चला है।

एल्युमीनियम की कीमतों में 171 रुपये के स्तर पर अड़चन के साथ 168 रुपये तक गिरावट हो सकती है। फरवरी के मध्य से एलएमई गोदामों से 5,000 टन प्रति दिन से अधिक एल्युमीनियम की गिरावट हो रही है। (शेयर मंथन, 02 मार्च 2021)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख