शेयर मंथन में खोजें

एल्युमीनियम में बढ़त, बेस मेटल की कीमतों में तेजी का रुझान - एसएमसी

बेस मेटल की कीमतों के तेजी के रुझान के साथ कारोबार करने की संभावना हैं। तांबे (मार्च) की कीमतें 676 रुपये के स्तर पर सहारा के साथ 685 रुपये के स्तर पर पहुँच सकती है।

शंघाई में बेस मेटल की कीमतों में आज तेजी का रुझान है क्योंकि चीन के सरकारी आँकड़ो के अनुमसार जनवरी-फरवरी में चीन के औद्योगिक उत्पादन में एक साल पहले की तुलना में 35.1% की वृद्धि हुई है जो दिसंबर की तुलना में 7.3% अधिक है जिससे पता चलता है कि चीन ठोस आर्थिक रिकवरी की ओर अग्रसर है। मार्च में चीन के तांबा आयात में रिकवरी होने की संभावना है, लेकिन वर्ष की शुरूआत निराशाजनक ढंग से होने के बाद अपेक्षित वृद्धि काफी तेज नहीं हो सकती है। चीन के सीमा शुल्क ब्यूरो के आँकड़ों के अनुसार, 2021 के पहले दो महीनों में 2020 में 884,009 टन तांबे का आयात हुआ, जो पिछले वर्ष की समान अवधि से 4.65% अधिक है।
जिंक की कीमतें 214 रुपये के स्तर पर सहारा के साथ 217 रुपये, लेड की कीमतें 159 रुपये के स्तर पर सहारा के साथ 162 रुपये के स्तर पर पहुँच सकती हैं। जनवरी में पेरू में जिंक उत्पादन 1,21,578 टन हुआ है जो 2020 की समान अवधि में 1,26,021 टन से 3.5% कम है। निकल की कीमतों के तेजी के रुझान के साथ सीमित कारोबार करने की संभावना है और कीमतों को 1,145 रुपये के पास समर्थन के साथ 1,177 रुपये के स्तर पर अड़चन रह सकता है। निकल और स्टेनलेस स्टील की दिग्गज कंपनी चीन के तिंगशान होल्डिंग ग्रुप, ने कहा है कि वह बैटरी बनाने वाले ग्राहकों के लिए निकल सल्फेट में रूपांतरण के लिए 75,000 टन प्रति वर्ष निकेल मैट का उत्पादन करेगी। रूस में उत्पादन करने वाली प्रमुख निकल कंपनियों में से नोरिल्स्क निकल का उत्पादन, जो पानी की कमी के कारण रुक गया था, फिर से शुरू कर सकती है।
एल्युमीनियम की कीमतों में 169 रुपये के स्तर पर सहारा के साथ 172 रुपये तक बढ़ोतरी हो सकती है। अमेरिका द्वारा 18 देशों से आम मिश्र धातु एल्यूमीनियम शीट पर एंटी-डंपिंग शुल्क लगाये जाने के बाद, यूरोपीय संघ भी अब चीन द्वारा निर्यातित उत्पादों पर प्रारंभिक एंटी-डंपिंग शुल्क के रूप में अवरोधें का निर्माण कर रहा है। एल्युमीनियम की कीमतें 168-178 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती हैं। (शेयर मंथन, 15 मार्च 2021)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी