शेयर मंथन में खोजें

कच्चे तेल की कीमतों में उच्च स्तर पर मुनाफा वसूली की संभावना - एसएमसी

कच्चे तेल में उच्च स्तर पर मुनाफा वसूली होने की संभावना हैं और कीमतों को 5,120 रुपये के स्तर पर रुकावट के साथ 5,040 रुपये के स्तर पर सहारा रह सकता है।

दुनिया के शीर्ष तेल उपभोक्ता, संयुक्त राज्य अमेरिका में गैसोलीन शेयरों में वृद्धि, जो गर्मियों की शुरुआत में अनुमान से कमजोर ईंधन की माँग को इंगित करता है, के कारण तेल की कीमतों में आज गिरावट हुई है। एनर्जी इंफॉर्मेशन एडमिनिस्ट्रेशन (ईआईए) के अनुसार अमेरिकी कच्चे तेल के भंडार में स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व (एसपीआर) शामिल है, जो लगातार 11 वें सप्ताह तक कम हुआ है क्योंकि रिफाइनरों ने उत्पादन बढ़ाया, लेकिन कमजोर उपभोक्ता माँग के कारण ईंधन के भंडार में तेजी से वृद्धि हुई। ईआईए के अनुसार 4 जून को समाप्त में एसपीआर को छोड़कर कच्चे तेल के भंडार में 5.2 मिलियन बैरल गिरावट के साथ 474 मिलियन बैरल हो गयी, जो लगातार तीसरी साप्ताहिक गिरावट है। इस बीच लीबिया की वहा ऑयल कंपनी का लक्ष्य पाइपलाइन में रिसाव, जिससे कंपनी का तेल उत्पादन आध हो गया था,को ठीक करने के बाद गुरुवार को सामान्य उत्पादन संचालन पर लौटना है। इससे भी कीमतों पद दबाव पड़ा। भारत में, दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा तेल उपभोक्ता, कोविड-19 की दूसरी लहर के कारण आर्थिक गतिविधियों के बाधित होने से ईंधन की माँग मई में घटकर पिछले साल अगस्त के बाद से सबसे कम हो गयी।
नेचुरल गैस की कीमतों में तेजी के रुझान के साथ कारोबार रहने की संभावना है लेकिन कीमतों में गिरावट से इंकर नही किया जा सकता है। कीमतों को 226 रुपये के स्तर पर सहारा और 232 रुपये के स्तर पर रुकावट रह सकता है। (शेयर मंथन, 10 जून 2021)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख