शेयर मंथन में खोजें

कच्चे तेल की कीमतों में तेजी का रुझान - एसएमसी

कच्चे तेल की कीमतों में तेजी का रुझान रहने की संभावना हैं और कीमतों को 5,350 रुपये के स्तर पर रुकावट के साथ 5,260 रुपये के स्तर पर सहारा रह सकता है।

कम होते भंडार और माँग में सुधार से तेल की कीमतों में आज भी तेजी दर्ज की गयी। कच्चे तेल की माँग को लेकर आउटलुक बहुत मजबूत है क्योंकि अमेरिका, यूरोप और एशिया में रिकवरी अगले साल की दूसरी छमाही में कोविड से पहले स्तर पर वापस आ जायेगी। मंगलवार को अमेरिकी पेट्रोलियम संस्थान के आँकड़ों के अनुसार, 11 जून को समाप्त में अमेरिकी तेल के भंडार में 8.5 मिलियन बैरल की गिरावट हुई। प्रमुख तेल व्यापारियों के अधिकारियों ने मंगलवार को कहा कि उन्हें उम्मीद है कि कीमतें 70 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर रहेंगी और 2022 की दूसरी छमाही में माँग पूर्व-महामारी के स्तर पर लौट आयेगी। यहाँ तक कि अगर संयुक्त राज्य अमेरिका परमाणु समझौते में शामिल होता है और प्रतिबंधें को हटाता है और ईरानी निर्यात की वापसी भी होती है तो भी तेल की कीमतों में तेजी की तस्वीर बदलने की संभावना नहीं है। तेहरान के परमाणु कार्यक्रम पर 2015 के समझौते के लिए अन्य दलों के साथ संयुक्त राज्य अमेरिका और ईरान के बीच अप्रत्यक्ष चर्चा शनिवार को वियना में फिर से शुरू हुई । सौदे में अमेरिका की वापसी ईरान पर प्रतिबंध हटाने का मार्ग प्रशस्त करेगी जो ओपेक सदस्य को कच्चे तेल के निर्यात को फिर से शुरू करने की अनुमति देगा। रूस सहित प्रमुख उत्पादकों के साथ पेट्रोलियम निर्यातक देशों के संगठन (ओपेक) के अन्य सदस्य महामारी के बीच कीमतों का समर्थन करने के लिए उत्पादन में कटौती कर रहे हैं।

नेचुरल गैस की कीमतों में कम दायरे में कारोबार रहने की संभावना है और कीमतों को 234 रुपये के स्तर पर सहारा और 239 रुपये के स्तर पर अड़चन रह सकता है। (शेयर मंथन, 16 जून 2021)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख