शेयर मंथन में खोजें

बेस मेटल की कीमतों में तेजी का रुझान - एसएमसी

बेस मेटल की कीमतों में तेजी का रुझान रहने की संभावना हैं। तांबे की कीमतों के 730-740 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है।

ओमिक्रॉन संस्करण के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए सरकारी प्रतिबंधें के बाद डॉलर के मजबूत होने और जोखिम लेने की क्षमता कम होने के कारण कल तांबे की कीमतों में गिरावट हुई। ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने बुधवार को इंग्लैंड में सख्त कोविड-19 प्रतिबंधें की घोषणा की, और लोगों को घर से काम करने, सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनने और नये संस्करण के प्रसार को धीमा करने के लिए वैक्सीन पास का उपयोग करने का आदेश दिया।
जिंक में खरीदारी होने की संभावना है और कीमतों को 280 रुपये के स्तर पर रुकावट के साथ 275 रुपये के स्तर पर सहारा रह सकता हैं। यूरोप में भौतिक जिंक के प्रीमियम में वृद्धि हुई है क्योंकि ग्लेनकोर ने कहा है कि उसका 1,00,000 टन प्रति वर्ष पोर्टोवेस्मे जिंक सल्फाइड संयंत्रा दिसंबर के अंत तक जिंक का उत्पादन बंद कर देगा। लेड की कीमतें 184-188 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती हैं। निकल में खरीदारी हो सकती है और कीमतों को 1,545 रुपये के स्तर पर सहारा के साथ 1,570 रुपये के स्तर पर रुकावट रह सकता है। चीन के त्सिंगशान होल्डिंग ग्रुप ने इंडोनेशिया में निकल मैट का उत्पादन शुरू किया है जो एक मध्यवर्ती निकल उत्पाद है जिसे इलेक्ट्रिक वाहन बैटरी के लिए रसायनों में संसाधित किया जा सकता है।
एल्युमीनियम की कीमतों को 217 रुपये के स्तर पर रुकावट के साथ 213 रुपये के स्तर पर सहारा रह सकता है। (शेयर मंथन, 10 दिसंबर 2021)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख