शेयर मंथन में खोजें

कच्चे तेल में बढ़त, नेचुरल गैस की कीमतों में मुनाफा वसूली की संभावना - एसएमसी

कच्चे तेल की कीमतों में तेजी रह सकती है। कीमतों के 5,410-5,560 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है।

ओमाइक्रोन संस्करण से बड़ी आर्थिक क्षति नही होने की संभावना से तेल की कीमतों में आज बढ़त देखी जा रही है। यहाँ तक कि कुछ सरकारों ने इसके तेजी से प्रसार को रोकने के लिए कदम उठाया है। बायोएनटेक और फाइजर कंपनियों की टिप्पणियों से बाजार उत्साहित है कि उनके कोविड-19 वैक्सीन की तीन खुराक ओमाइक्रोन संस्करण से संक्रमण से बचा सकती है। लेकिन बाजार बढ़त इस कारण कम रही क्योंकि सरकारों ने ओमिक्रॉन के प्रसार को सीमित करने के लिए प्रतिबंधें को फिर से लागू कर दिया, जिसमें ब्रिटेन ने लोगों को फिर से घर से काम करने का आदेश दिया, डेनमार्क ने रेस्तरां, बार और स्कूलों को बंद कर दिया और चीन ने ग्वांगडोंग से समूह पर्यटन यात्राओं को रोक दिया। ओमाइक्रोन के प्रकोप की आशंका के कारण 25 नवंबर से 1 दिसंबर तक ब्रेंट कच्चे तेल की कीमतों में 16% की गिरावट हुई थी। इस सप्ताह आधे से अधिक गिरावट की भरपाई हो गयी है, लेकिन विश्लेषकों का कहना है कि ओमाइक्रोन का प्रभाव स्पष्ट होने तक आगे की रिकवरी सीमित हो सकती है।
नेचुरल गैस में मुनाफा वसूली होने की संभावना है और कीमतों को 288 रुपये के स्तर पर सहारा और 295 रुपये के स्तर पर रुकावट रह सकता है। अमेरिकी मौसम के कम ठंडा रहने के पूर्वानुमान और अगले दो हफ्तों में पहले की अपेक्षा कम हीटिंग की माँग काउंटर पर दबाव रह सकता है। (शेयर मंथन, 09 दिसंबर 2021)

 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख