शेयर मंथन में खोजें

कच्चे तेल और नेचुरल गैस की कीमतों में तेजी का रुझान - एसएमसी

कच्चे तेल की कीमतों के तेजी के रुझान के साथ सीमित दायरे में रहने की संभावना है। कीमतों के 6,840-6,980 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है।

रूस-यूक्रेन संकट पर ताजा घटनाक्रमों से कीमतों कीमतों को समर्थन मिलने से आज तेल की कीमतों में 1 डॉलर से अधिक की वृद्धि हुई, लेकिन कीमतें इस सप्ताह की शुरुआत में सात साल के उच्च स्तर से नीचे ही कारोबार कर रही है। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन ने कहा है कि उनका मानना है कि रूस यूक्रेन पर कुछ घंटों के भीतर आक्रमण करेगा, जब अलगाववादियों ने बुधवार को आक्रामकता को रोकने के लिए रूसी मदद माँगी और विस्पफोटों ने पूर्वी शहर डोनेट्स्क को हिलाकर रख दिया। रूस दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा तेल उत्पादक है, जो मुख्य रूप से यूरोपीय रिफाइनरियों को कच्चा तेल बेचता है, और यूरोप को नेचुरल गैस का सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता है, जो इसकी आपूर्ति का लगभग 35% प्रदान करता है। अमेरिका और ईरान वियना में अप्रत्यक्ष परमाणु वार्ता में लगे हुए हैं, जिसमें एक समझौते से ईरानी तेल की बिक्री पर प्रतिबंध हटाने और वैश्विक आपूर्ति में वृद्धि हो सकती है। लेकिन ईरान ने बुधवार को पश्चिमी शत्तिफयों से 2015 के परमाणु समझौते को फिर लागू करने के लिए बातचीत में यथार्थवादी होने का आग्रह किया, और कहा कि उसके शीर्ष वार्ताकार परामर्श के लिए तेहरान लौट रहे है, यह देखते हुये कि इस वार्ता में जल्द सफलता संभव नहीं है। इसके अतिरिक्त, अमेरिकी पेट्रोलियम संस्थान के आँकड़ों के अनुसार अमेरिकी कच्चे तेल के भंडार में पिछले सप्ताह 6 मिलियन बैरल की वृद्धि हुई।
नेचुरल गैस की कीमतों में तेजी का रूझान रहने की संभावना है और कीमतों को 335 रुपये के स्तर पर सहारा और 350 रुपये के स्तर पर रुकावट रह सकता है। (शेयर मंथन, 24 फरवरी 2022)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख