शेयर मंथन में खोजें

कच्चे तेल में गिरावट, नेचुरल गैस की कीमतों में तेजी का रुझान - एसएमसी साप्ताहिक रिपोर्ट

अमेरिकी मुद्रास्फीति के 40 साल के उच्च स्तर पर पहुँने के बाद बढ़ती कीमतों के कारण माँग में कमी आने की आशंका से तेल की जोरदार तेजी पर रोक लग गयी।

कच्चे तेल की कीमतें बेतहाशा बढ़ने के बाद नीचे फिसल गयी क्योंकि ऊर्जा व्यापारी इस बात को लेकर चिंतित हो गये थे कि मुद्रास्फीति के दबाव अभी बदतर हो सकता है क्योंकि यह युद्ध जारी रहेगा और इससे कच्चे तेल की माँग में गिरावट होगी। मुद्रास्फीति की एक अन्य रिपोर्ट के बाद, कई निवेशक चिंतित हैं कि मुद्रास्फीति के कारण मंदी के जोखिम से इस साल के अंत तक अर्थव्यवस्था पटरी से उतर सकती हैं। कच्चे तेल की कीमतों पर दबाव बढ़ने की संभावना है कि ओपेक प्लस तेल उत्पादन बढ़ाने के अपने विचार को लेकर गंभीर हो सकता है। इसके बावजूद, अमेरिकी उत्पादन में वृद्धि की उम्मीद है और कई तेल-आयात करने वाले देश भंडार का दोहन करना जारी रेंगे क्योंकि वैश्विक स्तर पर ऊर्जा संकट गहराता जा रहा है। इस बारे में बहुत अधिक अनिश्चितता है कि छोटी अवधि में रूस का कच्चा तेल कौन और कितना खरीदेगा। डब्ल्यूटीआई कच्चे तेल की कीमतें 100-116 डॉलर के दायरे में कारोबार कर सकती है। वैश्विक स्तर पर डीजल बाजारों पर दबाव के एक अन्य संकेत में, सऊदी अरब एक आश्चर्यजनक कदम के तहत असामान्य रूप से बड़ी मात्रा में ईंधन खरीदना चाह रहा है, जो आमतौर पर शुद्ध निर्यातक है। अमेरिका में डिस्टीलेट ईंधन के भंडार में भी पिछले सप्ताह तेजी से गिरावट हुई। इस सप्ताह में कच्चे तेल में उच्च स्तर से बिकवाली जारी रह सकती है, जहाँ कीमतों को 7,800 रुपये के करीब सहारा मिल सकता है और 8,250 रुपये पर बाधा का सामना करना पड़ सकता है।
नेचुरल गैस भंडार पर ऊर्जा विभाग की रिपोर्ट के बाद नेचुरल गैस की कीमतों में गिरावट हुई है। वर्ष की मौजूदा अवधि के दौरान गैस की कीमतों में गिरावट होती है क्योंकि इस दौरान माँग में गिरावट होती है। इस सप्ताह में कीमतें तेजी के रुझान के साथ 340-380 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है। (शेयर मंथन, 14 मार्च 2022)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख