शेयर मंथन में खोजें

अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर में क्या करें, होल्ड करें या बेचें?

अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर को लेकर निवेशकों के मन में सवाल है कि मौजूदा स्तर पर इसे होल्ड करना चाहिए या बेच देना चाहिए।

एक निवेशक ने बताया कि उन्होंने यह शेयर करीब 3,000 रुपये के भाव पर खरीदा है और अब आगे की रणनीति समझना चाहते हैं। बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार का कहना है कि किसी निवेशक को सीधे होल्ड या सेल की सलाह देने के बजाय शेयर के टेक्निकल स्तरों और बाजार की मौजूदा स्थिति को समझना जरूरी है।

Adani Enterprises के चार्ट पर करीब 3,200 रुपये के आसपास दो राउंडिंग टॉप बनते दिखाई दे रहे हैं। जब तक शेयर इस स्तर को पार करके मजबूती नहीं दिखाता, तब तक इसमें आगे की तेजी को लेकर कोई स्पष्ट अनुमान लगाना मुश्किल है। वहीं, गिरावट की स्थिति में शेयर के लिए 2,500 रुपये का स्तर अहम रहेगा। शेयर पहले करीब 2,440 रुपये का निचला स्तर बना चुका है और फिलहाल 2,775 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है।

अगर लार्ज कैप शेयरों में तेजी बनी रहती है, तो Adani Enterprises को भी इसका फायदा मिल सकता है। ऐसी स्थिति में शेयर को 2,500 रुपये के नीचे बंद नहीं होना चाहिए। अगर यह इस स्तर को बनाए रखता है, तो 2,500 से 3,200 रुपये के दायरे में कंसोलिडेशन देखने को मिल सकता है। वहीं, बाजार में लार्ज कैप रैली मजबूत होती है और निफ्टी 26,000 के स्तर को पार करता है, तो Adani Enterprises में भी तेजी आ सकती है। इस स्थिति में शेयर के 3,200 रुपये के आसपास पहुंचने की संभावना बन सकती है।

2,500 रुपये का स्तर टूटने पर कंपनी से जुड़े अलग-अलग जोखिमों को समझना होगा। बाजार में तेजी का माहौल होने के बावजूद किसी कंपनी के अपने कारोबारी कारणों से शेयर में गिरावट आ सकती है। इसलिए केवल बाजार की तेजी को देखकर निवेश का फैसला नहीं करना चाहिए।

शेयर के लंबे समय के चार्ट पर नजर डालें तो यह करीब 170 रुपये से बढ़कर 3,200 रुपये तक पहुंचा था। इसके बाद इसमें लगभग 50% का करेक्शन देखने को मिला है। विशेषज्ञ के मुताबिक, इतने बड़े शेयर में राउंडिंग टॉप बनने के बाद 50% करेक्शन को काफी महत्वपूर्ण माना जा सकता है। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि शेयर में नई तेजी शुरू हो चुकी है।


(शेयर मंथन, 20 नवंबर 2026)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!