शेयर मंथन में खोजें

दाइची सैंक्यो ने बेचे सन फार्मा (Sun Pharma) के शेयर, भाव 9% टूटा

sunजापान की कंपनी दाइची सैंक्यो (Daiichi Sankyo) ने सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज (Sun Pharmaceutical Industries) में रैनबैक्सी के विलय के बाद सन फार्मा में मिली पूरी हिस्सेदारी बेच दी है।

दाइची को इस विलय के बाद सन फार्मा के 8.9% शेयर हासिल हुए थे, जिन्हें उसने आज मंगलवार को 930-968 रुपये के बीच के भावों में कई बड़े सौदों (ब्लॉक डील) के मार्फत बेच दिये। दाइची की इस बिकवाली के बीच आज सन फार्मा के शेयर में तीखी गिरावट दर्ज की गयी। यह बीएसई में पिछले दिन के बंद भाव 1044.10 रुपये की तुलना में सुबह 971.10 रुपये पर खुला और 933.10 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। हालाँकि बाद में यह थोड़ा सँभला और अंत में 92.50 रुपये या 8.86% की गिरावट के साथ 951.60 रुपये पर बंद हुआ।
दाइची सैंक्यो ने जून 2008 में लगभग 22,000 करोड़ रुपये के सौदे में रैनबैक्सी के 63.92% शेयर हासिल कर इसका अधिग्रहण किया था। यह अधिग्रहण 737 रुपये प्रति शेयर के भाव पर हुआ था। साल भर पहले अप्रैल 2014 में सन फार्मा ने शेयरों की अदला-बदली के एक समझौते के जरिये रैनबैक्सी का अधिग्रहण कर लिया।
दाइची की बिकवाली के कारण शेयर भाव में आयी बड़ी गिरावट का कारण यह है कि दाइची ने पिछले बंद भाव की तुलना में काफी कम कीमत पर अपने शेयर बेचने का फैसला किया। खबरों के मुताबिक दाइची ने सन फार्मा में अपनी समूची हिस्सेदारी लगभग 18,000 करोड़ रुपये में बेची है। हालाँकि कंपनी ने अपनी यह स्पष्ट नहीं किया है कि रैनबैक्सी में किये गये मूल निवेश पर उसे कितना नफा-नुकसान हुआ है और कहा है कि इसकी जानकारी वह अपने सालाना कारोबारी नतीजों में देगी। (शेयर मंथन, 21 अप्रैल 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख