शेयर मंथन में खोजें

बीएचईएल (BHEL) ने उत्तराखंड में शुरू की 82.5 मेगावाट की इकाई

उत्तराखंड की अलकनंदा नदी पर पौड़ी-गढ़वाल जिले के श्रीनगर में बीएचईएल (BHEL) ने हाइड्रोइलेक्ट्रिक परियोजना (Hydro Electric Project) की चार इकाइयों में से 82.5 मेगावाट की पहली इकाई को चालू कर दिया है।

इन सभी इकाइयों को अलकनंदा हाइड्रो पॉवर कॉरपोरेशन ने तैयार किया है। इस योजना की शुरुआत अलकनंदा नदी के पथांतरित बांध के पानी को उपयोग में लाने के मकसद से की गयी है। माना जा रहा है कि इस परियोजना के शुरू होने से ग्रीनहाउस गैस के उत्सर्जन में कमी आयेगी।
बीएचईएल उत्तराखंड में लता तपोवन (3x57 मेगावाट), तपोवन विष्णुगढ़ (4x130 मेगावाट), व्यासी (2X60 मेगावाट) और विष्णुगढ़ पिपलकोटी (4x111 मेगावाट) हाइड्रोइलेक्ट्रिक परियोजनाओं पर भी काम कर रहा है। बीएचईएल देश-विदेश की 500 इकाइयों से 21,000 मेगावाट का भारत में और करीब 5,000 मेगावाट का विदेशों में बिजली उत्पादन कर रहा है।
हालाँकि पूरे शेयर बाजार में आज आयी तीखी गिरावट के बीच इस समय बीएचईएल का शेयर भी बुरी तरह फिसला है। दोपहर करीब 1 बजे बीएचईएल का शेयर बीएसई में 12.60 रुपये या 5.15% गिरावट के साथ 232.15 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 06 मई 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख