शेयर मंथन में खोजें

इंडियन होटल्स शेयरों में 650 का स्तर बना तो उछाल, टूटा तो क्या बढ़ेगी गिरावट?

मोहम्मद जुनैद जानना चाहते हैं कि उन्हें इंडियन होटल्स (Indian Hotels) के शेयर में आगे क्या करना चाहिए? आइए, बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार से जानते हैं कि शेयरों में आगे क्या होने की संभावना है?

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार इस सवाल के जवाब में कहते हैं कि इस समय निवेशकों के लिए सबसे अहम स्तर 650 रुपये के आसपास का माना जा रहा है। तकनीकी रूप से देखें तो दिसंबर 2024 से स्टॉक में लोअर टॉप और लोअर बॉटम का स्ट्रक्चर बना हुआ है, जो एक हल्के डाउनट्रेंड की ओर इशारा करता है। हाल ही में 636–650 के दायरे में सपोर्ट बनता दिखा है। यदि 650 का स्तर मजबूती से बना रहता है तो यहां से उछाल संभव है, लेकिन इसके नीचे फिसलने पर गिरावट तेज होकर 550 रुपये या उससे नीचे तक जा सकती है। इसलिए मौजूदा स्तरों पर नई खरीदारी करने से पहले 650 के सपोर्ट को ध्यान में रखना बेहद जरूरी है।

फंडामेंटल पक्ष पर नजर डालें तो कंपनी ने हालिया तिमाही में लगभग 12% की सेल्स ग्रोथ दिखाई है और मार्जिन भी स्थिर रहे हैं, लेकिन ग्रोथ पहले के मुकाबले कुछ सामान्य स्तर पर आती दिख रही है। वर्तमान में स्टॉक लगभग 53 के पीई मल्टीपल पर ट्रेड कर रहा है, जो 12–15% की ग्रोथ दर के मुकाबले महंगा माना जा सकता है। वैल्यूएशन के आधार पर यह शेयर करीब 20-30% तक ओवरवैल्यूड नजर आता है, जिससे 550 रुपये के आसपास का स्तर एक संभावित वैल्यूएशन करेक्शन जोन बन सकता है। कुल मिलाकर, लंबी अवधि की कहानी मजबूत हो सकती है, लेकिन शॉर्ट टर्म में सावधानी और 650 के स्तर पर कड़ी नजर रखना निवेशकों के लिए बेहतर रणनीति रहेगी।


(शेयर मंथन, 28 फरवरी 2026)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख