शेयर मंथन में खोजें

अप्रैल में घटी उपभोक्ता महँगाई दर (CPI Inlation)

उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (Consumer Price Index) आधारित महँगाई दर अप्रैल के महीने में घट कर चार महीने के निचले स्तर पर आ गयी है।

अप्रैल 2015 में यह 4.86% रही। यह एक महीने पहले मार्च में 5.25% पर और पिछले साल अप्रैल में 8.38% पर थी। उपभोक्ता खाद्य महँगाई (Consumer Food Price Inflation) की दर भी नीचे आयी है। यह पिछले महीने यानी मार्च 2015 के 6.14% और साल भर पहले अप्रैल 2014 में 9.21% के ऊँचे स्तर से घट कर अब अप्रैल 2015 में 5.11% रही।
उपभोक्ता महँगाई दर के ये आँकड़े अर्थशास्त्रियों के अनुमानों के मुताबिक ही हैं। वहीं औद्योगिक उत्पादन के ताजा आँकड़े कमजोर रहने से कुछ बाजार विश्लेषकों में यह धारणा बन रही है कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) 2 जून को अपनी नीतिगत समीक्षा बैठक में ब्याज दरों में कटौती कर सकता है। (शेयर मंथन, 12 मई 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख