शेयर मंथन में खोजें

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) के शेयर लुढ़के

नतीजों की खबर के बाद से शेयर बाजार में मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (Maruti Suzuki India Ltd) के शेयर भाव में गिरावट का रुख है।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 1170 रुपये तक गिर गया। हालाँकि अब इसकी गिरावट में कमी आयी है। बीएसई में सुबह 9:54 बजे कंपनी का शेयर भाव 3.21% की कमजोरी के साथ 1194 रुपये पर है।
अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कंपनी के मुनाफे में कमी आयी है। कंपनी का तिमाही मुनाफा अक्टूबर-दिसंबर 2009 के 687.53 करोड़ रुपये के मुकाबले अक्टूबर-दिसंबर 2010 के दौरान यह 565.17 करोड़ रुपये का रहा, यानी इसमें 18% की कमी आयी है। हालाँकि कंपनी की कुल आमदनी में बढ़ोतरी हुई है। इस दौरान कंपनी की आय 7,613.27 करोड़ रुपये से बढ़कर यह 9,622.72 करोड रुपये हो गयी। इस तिमाही में कंपनी की गाड़ियों की बिक्री साल-दर-साल आधार पर 36.8% बढ़कर 2,99,527 हो गयी। (शेयर मंथन, 31 जनवरी 2011)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख