शेयर मंथन में खोजें

ओएनजीसी (ONGC) के शेयर चढ़े

नतीजों की खबर के बाद से शेयर बाजार में ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (Oil & Natural Gas Corporation Ltd) के शेयर भाव में तेजी का रुख है।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 1174.40 रुपये तक चढ़ गया। हालाँकि अब इसकी मजबूती में कमी आयी है। बीएसई में सुबह 9:59 बजे कंपनी का शेयर भाव 3.38% की बढ़त के साथ 1174 रुपये पर है।
कारोबारी साल 2010-11 की तीसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 132% बढ़ा है। अक्टूबर-दिसंबर 2010 की तिमाही में कंपनी का मुनाफा 7,083.23 करोड़ रुपये रहा है, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह 3,053.58 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी की कुल आय में भी बढ़ोतरी हुई है। कारोबारी साल 2010-11 की तीसरी तिमाही में कंपनी की कुल आय 21,473.41 करोड़ रुपये रही है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में इसकी आय 15,476.01 करोड़ रही थी। अक्टूबर-दिसंबर 2010 तिमाही में कंपनी की प्रति शेयर आमदनी यानी ईपीएस 14.28 से बढ़कर 33.12 हो गयी। (शेयर मंथन, 31 जनवरी 2011)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख