शेयर मंथन में खोजें

संसद सत्र पर रहेगी बाजार की नजर : ईस्टर्न फाइनेंशियर्स (Eastern Financiers)

ईस्टर्न फाइनेंशियर्स (Eastern Financiers) का कहना है कि आगामी सप्ताह में बाजार की नजर घरेलू अर्थव्यवस्था पर बनी रहेगी।
विदेशी निवेशक गतिविधियों और भारतीय मुद्रा की चाल पर भी नजर रखी जायेगी।
सोमवार और मंगलवार को संसद में खुदरा व्यापार में एफडीआई पर बहस और वोटिंग पर भी बाजार नजर बनाये रखेगा। निजी क्षेत्र के बैंकों के शेयरों पर नजर रखने की आवश्यकता है। क्योंकि शीतकालीन सत्र में ही संसद में बैंकिंग कानूनों में संशोधन किया जायेगा। इसके अलावा संसद में इंश्योरेंस बिल पेंशन बिल भी पेश किये जाने हैं। 
सीमेंट और ऑटो क्षेत्र की कंपनियों के नतीजें भी आकर्षण का केंद्र होंगे। सोमवार को एचएसबीसी इंडिया मैन्यूफैक्चरिंग पीएमआई सूचकांक के आँकड़ें जारी किये जायेंगे। (शेयर मंथन, 01 दिसंबर 2012)

 


Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख