शेयर मंथन में खोजें

जापान (Japan) का निक्केई (Nikkei) 76 अंक चढ़ा

कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन एशियाई शेयर बाजारों में मिला-जुला रुख रहा।
आज जापान (Japan) के निक्केई (Nikkei) की शुरुआत मजबूती के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में इसकी मजबूती में कमी आयी। हालाँकि कारोबार के दूसरे घंटे में इसकी बढ़त में इजाफा हुआ। फिर कारोबार के मध्य में यह सूचकांक हरे निशान पर एक सीमित दायरे में रहा। कारोबार के अंतिम घंटों में इसकी बढ़त में फिर कमी आयी। हालाँकि कारोबार अंतिम घंटे में इसकी बढ़त में इजाफा हुआ। आखिरकार यह सूचकांक 76 अंकों यानी 0.81% की मजबूती के साथ 9,545 पर बंद हुआ। इंडोनेशिया (Indonesia) के जकार्ता कंपोजिट (Jakarta Composite) में 0.13%, दक्षिण कोरिया (South Korea) के कॉस्पी (Kospi) में 0.13% और सिंगापुर (Singapore) के स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) में 0.07% की बढ़त रही। दूसरी ओर, ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) को 0.34% का घाटा सहना पड़ा। चीन (China) के शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.13% और हांगकांग (Hong Kong) के हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.09% की हल्की गिरावट रही।
यूरोप के प्रमुख शेयर बाजारों में आज के कारोबार में मजबूती का रुख दिख रहा है। भारतीय समयानुसार शाम 6:23 बजे जर्मनी (Germany) के डैक्स (DAX) में 0.95%, फ्रांस (France) के कैक 40 (CAC 40) 0.19% और ब्रिटेन (United Kingdom) के एफटीएसई 100 (FTSE 100) में 0.31% की मजबूती है। (शेयर मंथन, 06 दिसंबर 2012)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख