शेयर मंथन में खोजें

हांगकांग (Hong Kong) का हैंग सेंग (Hang Seng) 59 अंक नीचे

कारोबारी हफ्ते के अंतिम दिन एशियाई शेयर बाजारों में मिला-जुला रुख रहा।
आज हांगकांग (Hong Kong) के हैंग सेंग (Hang Seng) की शुरुआत मजबूती के साथ हुई। लेकिन कारोबार के शुरुआती मिनटों में यह बढ़त गँवा कर लाल निशान पर चला गया। हालाँकि कुछ ही देर के बाद यह सँभल कर हरे निशान पर आ गया और इसने बढ़त की रफ्तार पकड़ ली। कारोबार के दूसरे घंटे में इसकी बढ़त में कमी आयी। फिर कारोबार के मध्य में यह सूचकांक हरे निशान पर एक सीमित दायरे में रहा। कारोबार के अंतिम घंटों में इसकी बढ़त में और कमी आयी। कारोबार के अंतिम मिनटों में यह बढ़त गँवा कर लाल निशान पर चला गया। आखिरकार यह सूचकांक 59 अंकों यानी 0.26% की गिरावट के साथ 22,191 पर बंद हुआ। जापान (Japan) के निक्केई (Nikkei) को 0.19% का घाटा सहना पड़ा। इंडोनेशिया (Indonesia) के जकार्ता कंपोजिट (Jakarta Composite) में 0.04% की मामूली कमजोरी रही। दूसरी ओर, चीन (China) के शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 1.60% और सिंगापुर (Singapore) के स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) को 0.94% का फायदा हुआ। दक्षिण कोरिया (South Korea) के कॉस्पी (Kospi) में 0.40% और ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.25% की बढ़त रही।
यूरोप के प्रमुख शेयर बाजारों में आज के कारोबार में गिरावट का रुख दिख रहा है। भारतीय समयानुसार शाम 6:27 बजे जर्मनी (Germany) के डैक्स (DAX) में 0.31%, फ्रांस (France) के कैक 40 (CAC 40) में 0.27% और ब्रिटेन (United Kingdom) के एफटीएसई 100 (FTSE 100) में 0.16% की कमजोरी है। (शेयर मंथन, 07 दिसंबर 2012)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख