शेयर मंथन में खोजें

उतार-चढ़ाव के बाद निफ्टी (Nifty) रहा सपाट

कारोबारी हफ्ते के पहले दिन भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक उतार-चढ़ाव के बाद सपाट बंद हुए।

सेंसेक्स (Sensex) 14 अंक यानी 0.07% की कमजोरी के साथ 19,410 पर रहा। निफ्टी (Nifty) 2 अंक यानी 0.03% की हल्की बढ़त के साथ 5909 पर बंद हुआ। सीएनएक्स मिडकैप सूचकांक में 0.72% की मजबूती रही। बीएसई के मिडकैप सूचकांक में 0.65% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.32% की बढ़त रही। आज के कारोबार में कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और टीईसीके क्षेत्र में सबसे ज्यादा बिकवाली का रुख रहा। दूसरी ओर, रियल्टी और हेल्थकेयर क्षेत्र में सबसे ज्यादा खरीदारी का रुख रहा।
मजबूत एशियाई संकेतों के बीच घरेलू बाजार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई। लेकिन शुरुआती कारोबार में ही बाजार एक सीमित दायरे में ऊपर-नीचे होने लगा। इस दौरान निफ्टी 5900 के मनोवैज्ञानिक स्तर के ऊपर-नीचे होता रहा। दोपहर बाद के कारोबार में यूरोपीय शेयर बाजारों से मिल रहे नकारात्मक संकेतों के बीच बाजार पर दबाव बढ़ गया। निफ्टी 5900 के स्तर के नीचे फिसल गया। इस दौरान सेंसेक्स 19,362 और निफ्टी 5888 तक नीचे चले गये। हालाँकि कारोबार के अंतिम घंटे में बाजार सँभल और हरे निशान पर आ गया। निफ्टी भी 5900 के स्तर के ऊपर आ गया। आखिरकार सेंसेक्स हल्की गिरावट के साथ बंद हुआ, जबकि निफ्टी मामूली बढ़त के साथ सपाट रहा।
क्षेत्रों के लिहाज से आज कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में सबसे ज्यादा 1.52% की गिरावट रही। टीईसीके को 0.90%, आईटी को 0.89% और तेल-गैस को 0.72% का घाटा सहना पड़ा। कैपिटल गुड्स में 0.33% और पावर में 0.22% की गिरावट रही। दूसरी ओर, रियल्टी को 1.10% का फायदा हुआ। हेल्थकेयर में 0.89%, बैंकिंग में 0.31%, एफएमसीजी में 0.24% और पीएसयू में 0.19% की मजबूती रही। धातु में 0.06% की हल्की बढ़त रही। (शेयर मंथन, 10 दिसंबर 2012)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख