शेयर मंथन में खोजें

पीसी ज्वेलर (PC Jeweller) की सुस्त शुरुआत के बाद तेजी

पीसी ज्वेलर लिमिटेड (PC Jeweller Ltd) का शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज यानी बीएसई पर 135.50 रुपये पर लिस्ट हुआ।

इसकी इश्यू कीमत 135 रुपये थी।
बीएसई में शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 149.80 रुपये तक चढ़ गया। हालाँकि अभी इसकी बढ़त में मामूली कमी आयी है। बीएसई में सुबह 11:18 बजे कंपनी का शेयर 10.74% की तेजी के साथ 149.50 रुपये पर है।
यह आईपीओ 10 दिसंबर 2012 से 12 दिसंबर 2012 तक खुला था। कंपनी ने इस इश्यू में बोली लगाने के लिए 125-135 रुपये का दायरा तय किया था। कंपनी के आईपीओ के लिए 7 गुना आवेदन आये। इस आईपीआई के जरिये कंपनी ने करीब 600 करोड़ रुपये जुटाये हैं। इस आईपीओ के जरिये जुटायी गयी रकम का इस्तेमाल कंपनी अपनी विस्तार योजनाओं के कार्यों में करेगी। (शेयर मंथन, 27 दिसंबर 2012)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख