शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी (Nifty) गिर कर 5870 पर, सेंसेक्स (Sensex) 94 अंक नीचे

दिसंबर वायदा सीरीज (F&O) के आखिरी दिन भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक उतार-चढ़ाव के बाद गिरावट के साथ बंद हुए।
निफ्टी (Nifty) 5900 के मनोवैज्ञानिक स्तर के नीचे बंद हुआ।
सेंसेक्स (Sensex) 94 अंक यानी 0.48% की गिरावट के साथ 19,324 पर रहा। निफ्टी 36 अंक यानी 0.60% की कमजोरी के साथ 5870 पर बंद हुआ। सीएनएक्स मिडकैप सूचकांक में 0.32% की कमजोरी रही। बीएसई के मिडकैप सूचकांक में 0.45% और बीएसई स्मॉलकैप में भी 0.73% की गिरावट रही। आज के कारोबार में आईटी और तेल-गैस क्षेत्र में सबसे ज्यादा बिकवाली का रुख रहा। 
मजबूत एशियाई संकेतों के बीच घरेलू बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 19,504 और निफ्टी 5931 पर दिन के उच्चतम स्तरों तक चढ़ गये। इसके बाद बाजार में एक सीमित दायरे में ही कारोबार होता रहा। मजबूत यूरोपीय संकेतों से भी बाजार को कुछ फायदा नहीं पहुँचा। दोपहर  के कारोबार में बाजार लाल निशान पर चला गया। इस दौरान निफ्टी 5900 के स्तर के नीचे फिसल गया। इसके बाद बाजार में लाल निशान पर ऊपर-नीचे कारोबार होता रहा। कारोबार के आखिरी घंटों में बाजार की गिरावट बढ़ी। इस दौरान सेंसेक्स 19,302 और निफ्टी 5865 पर दिन के निचले स्तरों तक चले गये। आखिरकार सेंसेक्स-निफ्टी आज के कारोबार में अपने निम्नतम स्तरों के आसपास ही बंद हुए। 
क्षेत्रों के लिहाज से आज आईटी क्षेत्र में सबसे ज्यादा 0.77% की गिरावट रही। तेल-गैस में 0.69%, धातु-टीईसीके में 0.65% और 0.65%, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.63%, कैपिटल गुड्स में 0.51%, एफएमसीजी में 0.49%, हेल्थकेयर में 0.40%, रियल्टी में 0.32% और पावर में 0.25% की कमजोरी रही। बैंकिंग में 0.08% की हल्की कमजोरी रही। दूसरी ओर, पीएसयू-ऑटो में 0.09%-0.09% की हल्की बढ़त रही। (शेयर मंथन, 27 दिसंबर 2012)   

 


Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख