शेयर मंथन में खोजें

रखें नजर : नाल्को (NALCO), कैर्न इंडिया (Cairn India)........

नाल्को (NALCO) : कंपनी राजस्थान में अपना दूसरा विंड पावर संयंत्र स्थापित करने जा रही है। 

इस परियोजना में कंपनी 283 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। सुबह 9:51 बजे 1.03% की बढ़त के साथ यह 49.25 रुपये पर है। 

कैर्न इंडिया (Cairn India) : कंपनी राजस्थान संयंत्र से उत्पादन बढ़ाने के लिए आवश्यक कदम उठाने पर विचार कर रही है। जल्द ही निकट भविष्य में कंपनी इस दिशा में नयी घोषणाएँ कर सकती है। 
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। सुबह 9:51 बजे 1.45% की बढ़त के साथ यह 343.15 रुपये पर है। 
आईटीसी (ITC) : कंपनी को पश्चिम बंगाल में उत्पादन और भंडारण के लिए लगभग 40 एकड़ जमीन आबंटित की गयी है। ऐसी संभावना जतायी जा रही है कि कंपनी इस परियोजना में 3,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। सुबह 9:51 बजे 0.82% की बढ़त के साथ यह 287.50 रुपये पर है। 
आज के कारोबार में इन कंपनियों के शेयर भाव पर नजर रखी जा सकती है। (शेयर मंथन, 18 जनवरी 2013)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख