शेयर मंथन में खोजें

कैर्न इंडिया (Cairn India) के शेयर चढ़े

नतीजे की खबर के बाद से शेयर बाजार में कैर्न इंडिया लिमिटेड (Cairn India Ltd) के शेयर भाव में तेजी का रुख है।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 349.90 रुपये तक ऊपर चला गया। हालाँकि अभी इसकी मजबूती में कमी आयी। बीएसई में सुबह 10:53 बजे कंपनी का शेयर 3.85 रुपये यानी 1.13% की बढ़त के साथ 344.15 रुपये पर है।
कारोबारी साल 2012-13 की तीसरी तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा 48% बढ़ा है। अक्टूबर-दिसंबर 2012 की तिमाही में कंपनी का मुनाफा 3345 करोड़ रुपये रहा है, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह 2262 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी की कुल आय में भी 19.6% की बढ़ोतरी हुई है। कारोबारी साल 2012-13 की तीसरी तिमाही में कंपनी की कुल आय 4695 करोड़ रुपये रही है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में इसकी आय 35106 करोड़ रही थी। अक्टूबर-दिसंबर 2012 तिमाही में कंपनी की प्रति शेयर आमदनी यानी ईपीएस 11.89 से बढ़ कर 17.52 हो गयी। (शेयर मंथन, 22 जनवरी 2013)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख