शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी (Nifty) गिर कर 6048 पर, सेंसेक्स (Sensex) 120 अंक नीचे

कमजोर यूरोपीय संकेतों की वजह से भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक आज गिरावट के साथ बंद हुए।
सेंसेक्स (Sensex) 20,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे फिसल गया। 
सेंसेक्स 120 अंक यानी 0.60% की गिरावट के साथ 19,982 पर बंद हुआ। निफ्टी 34 अंक यानी 0.56% की कमजोरी के साथ 6048 पर रहा। सीएनएक्स मिडकैप सूचकांक में 1.12% की गिरावट रही। बीएसई के मिडकैप सूचकांक में 0.91% और बीएसई स्मॉलकैप 0.81% की कमजोरी रही। आज के कारोबार में रियल्टी और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स क्षेत्र में सबसे ज्यादा बिकवाली का रुख रहा।
मिले-जुले एशियाई संकेतों के बीच घरेलू बाजार की शुरुआत उतार-चढ़ाव के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में बाजार में लाल निशान पर ऊपर-नीचे कारोबार होता रहा। कारोबार के दूसरे घंटे में बाजार में मजबूती आयी। इस दौरान निफ्टी 6100 के स्तर पर पहुँच गया। सेंसेक्स 20,157 और निफ्टी 6101 के ऊपरी स्तरों पर रहे। यूरोपीय बाजारों से कमजोर संकेत मिलने की वजह से बाजार पर दबाव पड़ा। इस दौरान बाजार लाल निशान पर चला गया। दोपहर के कारोबार में बाजार में गिरावट पर कारोबार होता रहा। कारोबार के आखिरी घंटों में बाजार टूटता नजर आया। इस दौरान सेंसेक्स 20,000 के स्तर से नीचे फिसला। सेंसेक्स 19,953 और निफ्टी 6040 पर दिन के निचले स्तरों तक पहुँच गये। आखिरकार सेंसेक्स-निफ्टी आज के कारोबार में अपने निम्नतम स्तरों के आसपास ही बंद हुए।  
क्षेत्रों के लिहाज से आज रियल्टी क्षेत्र को सबसे ज्यादा 1.98% का घाटा पहुँचा। कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 1.93% और एफएमसीजी में 1.30%, पीएसयू में 0.91%, कैपिटल गुड्स में 0.86%, टीईसीके में 0.85%, आईटी में 0.80%, धातु में 0.74%,  तेल-गैस में 0.61%, बैंकिंग-पावर में 0.58% और 0.58%, ऑटो में 0.50 और हेल्थकेयर में 0.47% की गिरावट रही। (शेयर मंथन, 22 जनवरी 2013) 

 


Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख