शेयर मंथन में खोजें

एयरटेल (Airtel), आइडिया (Idea) ने कॉल दरें बढ़ायी, दूरसंचार कंपनियों के शेयर चढ़े

मीडिया खबरों के मुताबिक भारती एयरटेल (Bharti Airtel) और आइडिया सेलुलर (Idea Cellular) ने अपनी टैरिफ दरों में लगभग 100% की वृद्धि की है।
भारती एयरटेल ने अपनी कॉल दरों को दोगुना कर दिया है। इस बढ़ोतरी के बाद अब कॉल दर 1 रुपये प्रति मिनट से बढ़ कर 2 रुपये प्रति मिनट हो गयी है। वहीं, आइडिया ने भी 1.2 पैसे प्रति सेकंड से बढ़ा कर 2 पैसे प्रति सेंकंड कर दी है, लेकिन अभी इस बढ़ोतरी पर किसी भी कंपनी द्वारा कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया गया है। 
हालाँकि बीएसई में दूरसंचार कंपनियों के शेयर भाव में आज जबरदस्त तेजी का रुख है।
इस खबर के बाद भारती एयरटेल का शेयर भाव 367.80 रुपये तक ऊपर चला गया। दोपहर 2:38 बजे 3.65% की बढ़त के साथ यह 364.50 रुपये पर है।
इस खबर के बाद आइडिया सेलुलर का शेयर भाव भी 122.50 रुपये तक ऊपर चला गया। दोपहर 2:29 बजे 0.34% की बढ़त के साथ यह 118.05 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 23 जनवरी 2013) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख