शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी (Nifty) चढ़ कर 6054 पर, सेंसेक्स (Sensex) 45 अंक ऊपर

उतार-चढ़ाव के बाद भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक मजबूती के साथ बंद हुए।
सेंसेक्स (Sensex) 20,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर पर बंद हुआ।
सेंसेक्स 45 अंक यानी 0.23% की मजबूती के साथ 20,027 पर बंद हुआ। निफ्टी 6 अंक यानी 0.10% की बढ़त के साथ 6054 पर रहा। सीएनएक्स मिडकैप सूचकांक में 0.88% की कमजोरी रही। बीएसई के मिडकैप सूचकांक में 0.91% और बीएसई स्मॉलकैप 0.90% की गिरावट रही। आज के कारोबार में टीईसीके और बैंकिंग क्षेत्र में सबसे ज्यादा खरीदारी का रुख रहा।
मिले-जुले एशियाई संकेतों के बीच घरेलू बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 20,000 के स्तर को पार कर गया। इसके बाद बाजार में एक सीमित दायरे में कारोबार होता रहा। यूरोपीय बाजारों से स्पष्ट संकेत न मिलने की वजह से बाजार पर दबाव पड़ा। इस दौरान बाजार लाल निशान पर चला गया। सेंसेक्स 20,000 के स्तर से नीचे फिसला। दोपहर के कारोबार में बाजार में गिरावट पर कारोबार होता रहा। इस दौरान सेंसेक्स 19,921 और निफ्टी 6021 पर दिन के निचले स्तरों तक पहुँच गये। कारोबार के आखिरी घंटो में बाजार सँभल कर वापस हरे निशान पर लौटने में कामयाब रहा। सेंसेक्स भी 20,000 के स्तर को वापस पार कर गया। इसके बाद सेंसेक्स 20,058 और निफ्टी 6070 पर दिन के ऊपरी स्तरों तक चढ़ गये। आखिरकार सेंसेक्स-निफ्टी आज के कारोबार में अपने ऊपरी स्तरों के आसपास ही बंद हुए।  
क्षेत्रों के लिहाज से आज टीईसीके क्षेत्र में सबसे ज्यादा 0.64%  की मजबूती रही। बैंकिंग में 0.43% और कैपिटल गुड्स में 0.10% की बढ़त रही। दूसरी ओर, रियल्टी को 2.34% का घाटा हुआ। पीएसयू में 1.00%,  कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.94%,  ऑटो में 0.83%, धातु में 0.54%,  तेल-गैस में 0.53%,  एफएमसीजी में 0.34%,  पावर में 0.29%, हेल्थकेयर में 0.22%  और आईटी में 0.20% की गिरावट रही। (शेयर मंथन, 23 जनवरी 2013) 

 


Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख