शेयर मंथन में खोजें

शुरुआती कारोबार में निफ्टी (Nifty) सपाट

भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में आज सुबह एक सीमित दायरे में उतार-चढ़ाव का रुख है।
सुबह 9:35 बजे बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 28 अंक की बढ़त के साथ 19,952 पर है। निफ्टी (Nifty) 2 अंक की हल्की मजबूती के साथ 6020 पर है। एनएसई के मँझोले सूचकांक सीएनएक्स मिडकैप में 0.11% की गिरावट है। बीएसई स्मॉलकैप में 0.18% और बीएसई मिडकैप में 0.21% की कमजोरी है।
क्षेत्रों के लिहाज से बीएसई में सबसे ज्यादा मजबूती टीईसीके सूचकांक में दिख रही है। यह सूचकांक 0.53% ऊपर है। सेंसेक्स के 17 शेयरों में बढ़त है, जबकि 13 शेयरों में गिरावट है। सबसे ज्यादा मजबूती मारुति सुजुकी में है। इसका शेयर 1.85% ऊपर है। (शेयर मंथन, 25 जनवरी 2013)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख