शेयर मंथन में खोजें

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने छुआ 52 हफ्तों का ऊपरी स्तर

नतीजे की खबर के बाद से मारुति सुजुकी इंडिया (Maruti Suzuki India) के शेयर में तेजी का रुख कायम है।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 1634 रुपये तक चढ़ गया, जो इसका 52 हफ्तों का सबसे ऊँचा स्तर है। बीएसई में सुबह 11:06 बजे कंपनी का शेयर 1.43% की तेजी के साथ 1623.15 रुपये पर है।
अक्टूबर-दिसंबर 2012-13 तिमाही में कंपनी का मुनाफा बढ़ कर 501 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल की समान तिमाही में यह 206 करोड़ रुपये रहा था। इस तरह कंपनी के मुनाफे 143% की वृद्धि हुई है। अक्टूबर-दिसंबर 2012-13 तिमाही में कंपनी की कुल 45% बढ़ कर 11,200 करोड़ रुपये दर्ज हुई है, जो कि गत वर्ष की इसी तिमाही में 7731 करोड़ रुपये रही थी। (शेयर मंथन, 28 जनवरी 2013)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख