शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी (Nifty) गिर कर 5887 पर, सेंसेक्स (Sensex) 29 अंक नीचे

कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए।
सेंसेक्स (Sensex) 29 अंक यानी 0.15% की गिरावट के साथ 19,468 पर बंद हुआ। निफ्टी 10 अंक यानी 0.16% की कमजोरी के साथ 5887 पर रहा। सीएनएक्स मिडकैप सूचकांक में 0.38% की मजबूती रही। बीएसई के मिडकैप सूचकांक में 0.28% की बढ़त और बीएसई स्मॉलकैप में 0.64% की कमजोरी रही। आज के कारोबार में तेल-गैस और आईटी क्षेत्र में सबसे ज्यादा बिकवाली का रुख रहा।
कमजोर एशियाई संकेतों के बीच घरेलू बाजार की शुरुआत भी गिरावट के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में बाजार में गिरावट पर ही एक सीमित दायरे में कारोबार होता रहा। कमजोर यूरोपीय संकेतों की वजह से बाजार पर दबाव पड़ा। दिन भर बाजार में एक सीमीत दायरे में कारोबार होता रहा। दोपहर के कारोबार में सेंसेक्स 19,382 पर और निफ्टी 5854 पर दिन के निचले स्तरों तक पहुँच गये। हालाँकि, कारोबार के आखिरी घंटों में बाजार की गिरावट में कमी आयी। इस दौरान बाजार में लाल निशान पर ही ऊपर-नीचे कारोबार होता रहा। इस दौरान सेंसेक्स 18,513 पर और निफ्टी 5899 पर दिन के ऊपरी स्तरों पर रहे। आखिरकार सेंसेक्स-निफ्टी आज के कारोबार में अपने निम्न स्तरों से सँभल कर बंद हुए। 
क्षेत्रो के लिहाज से तेल-गैस क्षेत्र में सबसे 0.83% की गिरावट रही। आईटी में 0.58%, हेल्थकेयर में 0.30%, टीईसीके में 0.27%, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.14%, कैपिटल गुड्स-धातु में 0.14% और 0.14% की कमजोरी रही। पीएसयू में 0.06% और रियल्टी में 0.04% की हल्की कमजोरी रही। दूसरी ओर, ऑटो में 0.43% की मजबूती रही। बैंकिंग में 0.21% और एफएमसीजी में 0.11% की बढ़त रही। पावर बिना किसी हलचल के सपाट रहा। (शेयर मंथन, 15 फरवरी 2013)   
  

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख