शेयर मंथन में खोजें

दोपहर के कारोबार में बाजार में गिरावट

दोपहर के कारोबार में भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में गिरावट का रुख है। 
जनवरी माह के आईआईपी (IIP) आँकड़ों और फरवरी 2013 की खुदरा महँगाई दर में वृद्धि की खबरों के बीच बाजार में गिरावट पर कारोबार हो रहा है।
जनवरी 2013 की आईआईपी दर सुधार के साथ 2.4% पर आ गयी है, जबकि पिछले माह खुदरा महँगाई दर बढ़ कर 10.91% हो गयी है।
दोपहर 12:42 बजे सेंसेक्स 95 अंक यानी 0.48% की गिरावट के साथ 19,551 पर है। निफ्टी 34 अंक यानी 0.57% की कमजोरी के साथ 5909 पर है। सीएनएक्स मिडकैप में 0.75% की कमजोरी है। बीएसई मिडकैप में 0.70% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.53% की कमजोरी है। आज के कारोबार में कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और रियल्टी क्षेत्र में सबसे ज्यादा बिकवाली का रुख है।
क्षेत्रो के लिहाज से आज कंज्यूर ड्यूरेबल्स क्षेत्र को सबसे ज्यादा 1.93% का घाटा पहुँचा है।। रियल्टी में 1.23%, बैंकिंग में 1.22%, पावर में 1.15%, धातु में 1.09% की गिरावट है। टीईसीके में 0.93%, आईटी में 0.88%, कैपिटल गुड्स में 0.72%, पीएसयू में 0.65%, हेल्थकेयर में 0.20% की गिरावट है। ऑटो में 0.02% की मामूली कमजोरी है। दूसरी ओर, एफएमसीजी में 0.29% की मजबूती है। तेल-गैस में 0.02% की मामूली बढ़त है। (शेयर मंथन, 12 मार्च 2013)  
 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख