शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी (Nifty) गिर कर 5914 पर, सेंसेक्स (Sensex) 81 अंक नीचे

बेहतर आईआईपी (IIP) आँकड़ों और खुदरा महँगाई दर में वृद्धि की खबर के बीच भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक उतार-चढ़ाव के बाद गिरावट के साथ बंद हुए। 
आईआईपी के अच्छे आँकड़े और महँगाई बढ़ने से नीतिगत ब्याज दरों को लेकर घरेलू बाजार में हलचल नजर आ रही है। 
सेंसेक्स (Sensex) 81 अंक यानी 0.41% की गिरावट के साथ 19,565 पर बंद हुआ। निफ्टी 28 अंक यानी 0.48% की कमजोरी के साथ 5914 पर रहा। सीएनएक्स मिडकैप सूचकांक में 0.61% की कमजोरी रही। बीएसई के मिडकैप सूचकांक में 0.63% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.53% की गिरावट रही। आज के कारोबार में कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और पावर क्षेत्र में सबसे ज्यादा बिकवाली का रुख रहा।  
सकारात्मक एशियाई संकेतों के बीच घरेलू बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई। इस दौरान सेंसेक्स 19,698 पर और निफ्टी 5945 पर दिन के ऊपरी स्तरों पर रहे। कारोबार के दूसरे घंटे में बाजार बढ़त गवाँ कर लाल निशान पर चला गया। इसके बाद बाजार में लाल निशान पर ही ऊपर-नीचे कारोबार होता रहा। जनवरी माह के आईआईपी आँकड़ें और फरवरी के खुदरा महँगाई आँकड़ों की खबरों के बीच बाजार फिसल कर लाल निशान पर चला गया। निफ्टी भी 5900 के स्तर से नीचे फिसला। जनवरी 2013 में भारत का औद्योगिक उत्पादन (आईआईपी यानी इंडेक्स ऑफ इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन) 2.4% की दर से बढ़ा है, जबकि फरवरी 2013 में खुदरा महँगाई दर 10.91% रही है। मिले-जुले यूरोपीय संकेतों के बीच दोपहर के कारोबार में बाजार में गिरावट बढ़ी। इस दौरान सेंसेक्स 19,506 पर और निफ्टी 5894 पर दिन के निचले स्तरों तक चले गये। दोपहर बाद के कारोबार में बाजार वापस हरे निशान पर लौटने में कामयाब रहा। निफ्टी भी 5900 के स्तर को पार कर गया। कारोबार के आखिरी घंटों में बाजार की गिरावट बढ़ी। आखिरकार सेंसेक्स-निफ्टी आज के कारोबार में गिरावट के साथ बंद हुए। 
क्षेत्रो के लिहाज से आज कंज्यूमर ड्यूरेबल्स क्षेत्र को सबसे ज्यादा 1.99% का घाटा हुआ। पावर में 1.36% और रियल्टी में 1.24% की गिरावट रही। बैंकिंग में 0.92%, कैपिटल गुड्स में 0.90%, टीईसीके में 0.78%, धातु में 0.71%, आईटी में 0.65%, हेल्थकेयर में 0.39% और पीएसयू में 0.28% की कमजोरी रही। तेल-गैस में 0.02% की मामूली कमजोरी रही। दूसरी ओर, एफएमसीजी में 0.49% की मजबूती रही। ऑटो में 0.08% की हल्की बढ़त रही। (शेयर मंथन, 12 मार्च 2013)     

 


Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख