शेयर मंथन में खोजें

जस्ट डायल (Just Dial) का शेयर चढ़ा

कंपनी के शेयर बीएसई और एनएसई में कारोबार के लिए सूचीबद्ध कराये जाने के बीच जस्ट डायल (Just Dial) के शेयर भाव में तेजी का रुख बना हुआ है।

बीएसई में कंपनी का शेयर 631.90 रुपये तक चढ़ गया। सुबह 11:30 बजे कंपनी का शेयर 620 रुपये पर है। वहीं, एनएसई में कंपनी का शेयर 17.58% की तेजी के साथ 623.15 रुपये पर है।

गौरतलब है कि मुंबई स्थित लोकल सर्च इंजन कंपनी जस्ट डायल के प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के प्रति निवेशकों का खासा उत्साह रहा। कंपनी का आईपीओ 20 मई 2013 को खुला था। आईपीओ खुलने के अंतिम दिन इसके 15,74,66,300 शेयरों की माँग आयी, जो इसके द्वारा जारी किये जाने वाले शेयरों का 11.61 गुना है। (शेयर मंथन, 05 जून 2013)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख