शेयर मंथन में खोजें

उतार-चढ़ाव के बाद सेंसेक्स (Sensex) - निफ्टी (Nifty) मामूली चढ़े

कमजोर अंतरराष्ट्रीय संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक आज हल्की बढ़त के साथ बंद हुए। 
शुरुआती कारोबार में निफ्टी (Nifty) 5900 के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे फिसल गया। हालाँकि कारोबार के अंत तक यह इस स्तर से ऊपर बंद होने में कामयाब रहा।
कारोबार के अंत में सेंसेक्स 22 अंक यानी 0.11% की बढ़त के साथ 19,568 पर बंद हुआ। निफ्टी 4 अंक यानी 0.07% की हल्की बढ़त के साथ 5924 पर रहा। सीएनएक्स मिडकैप सूचकांक में 0.31% की मजबूती रही। बीएसई के मिडकैप सूचकांक में 0.06% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.12% की बढ़त रही। आज के कारोबार में तेल-गैस और रियल्टी क्षेत्र में सबसे ज्यादा खरीदारी का रुख रहा। 
कमजोर एशियाई संकेतों के बीच घरेलू बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। कारोबार के शुरुआती मिनटों में ही निफ्टी 5900 के स्तर से नीचे फिसल गया। इस दौरान सेंसेक्स 19,441 और निफ्टी 5884 दिन के निचले स्तरों तक लुढ़क गये। हालाँकि निफ्टी जल्द ही 5900 के स्तर को पार कर गया। इस दौरान बाजार हरे निशान पर लौट आया, लेकिन जल्द ही बढ़त गँवा कर लाल निशान पर चला गया। यूरोपीय बाजारों के कमजोरी पर खुलने से घरेलू बाजार पर दबाव बढ़ा। निफ्टी दोबारा 5900 के स्तर से नीचे फिसल गया। हालाँकि दोपहर के कारोबार में बाजार में मजबूती आयी। निफ्टी 5900 के स्तर को पार करने में कामयाब रहा, लेकिन बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच कारोबार होता रहा। इस दौरान सेंसेक्स 19,604 और निफ्टी 5935 दिन के ऊपरी स्तरों पर रहे। कारोबार के अंत तक बाजार में एक बेहद सीमित दायरे में कारोबार जारी रहा। आखिरकार सेंसेक्स-निफ्टी आज के कारोबार में हरे निशान पर बंद होने में कामयाब रहे।
क्षेत्रो के लिहाज से आज तेल-गैस क्षेत्र को सबसे ज्यादा 1.77% का फायदा पहुँचा। रियल्टी में 1.35% की मजबूती रही। धातु में 0.40%, पीएसयू में 0.33%, कैपिटल गुड्स में 0.31%, हेल्थकेयर में 0.27%, ऑटो में 0.24%, पावर में 0.11% और बैंकिंग में 0.08% की बढ़त रही। दूसरी ओर, आईटी में 0.76% की गिरावट रही। टीईसीके में 0.59%, एफएमसीजी में 0.50% और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.45% की कमजोरी रही। (शेयर मंथन, 05 जून 2013) 

 


Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख