शेयर मंथन में खोजें

उतार-चढ़ाव के बाद मामूली चढ़े सेंसेक्स (Sensex) - निफ्टी (Nifty)

मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक हल्की बढ़त के साथ बंद हुए। 

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये में बढ़ती गिरावट की वजह से बाजार में अस्थिरता रही। 

कारोबार के अंत में सेंसेक्स (Sensex) 22 अंक यानी 0.12% की हल्की बढ़त के साथ 19,246 पर बंद हुआ। निफ्टी (Nifty) 9 अंक यानी 0.15% की हल्की बढ़त के साथ 5822 पर रहा। सीएनएक्स मिडकैप सूचकांक में 0.48% की बढ़त रही। बीएसई के मिडकैप सूचकांक में 0.53% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.50% की मजबूती रही। आज के कारोबार में कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और धातु क्षेत्र में सबसे ज्यादा खरीदारी का रुख रहा। 
मिले-जुले एशियाई संकेतों के बीच घरेलू बाजार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई। कारोबार के शुरुआती मिनटों में ही निफ्टी 5800 के स्तर से नीचे फिसल गया। इसके बाद जैसे-जैसे कारोबार बढ़ता गया, बाजार की गिरावट भी बढ़ती चली गयी। इस दौरान सेंसेक्स 19,100 और निफ्टी 5778 दिन के निचले स्तरों तक लुढ़क गये। हालाँकि कारोबार के दूसरे घंटे में बाजार की गिरावट में थोड़ी कमी आयी। यूरोपीय बाजारों के मजबूती पर खुलने से घरेलू बाजार की गिरावट घटती चली गयी। निफ्टी 5800 के स्तर को पार कर गया। दोपहर के कारोबार में बाजार में गिरावट बढ़ी। निफ्टी दोबारा 5800 के स्तर से नीचे फिसल गया। कारोबार के आखिरी घंटों में बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच कारोबार जारी रहा। हालाँकि निफ्टी 5800 के स्तर को पार कर गया। कारोबार के आखिरी आधे घंटे में बाजार हरे निशान पर टिके रहने में कामयाब रहा। इस दौरान सेंसेक्स 19,274 और निफ्टी 5828 दिन के ऊपरी स्तरों पर रहे। आखिरकार सेंसेक्स-निफ्टी आज के कारोबार में उतार-चढ़ाव के बाद सपाट बंद हुए।
क्षेत्रो के लिहाज से आज कंज्यूमर ड्यूरेबल्स क्षेत्र को सबसे ज्यादा 1.96% का फायदा पहुँचा। धातु में 1.28% की मजबूती रही। रियल्टी में 0.58%, तेल-गैस में 0.56%, टीईसीके में 0.36%, बैंकिंग में 0.26% और एफएमसीजी में 0.12% की बढ़त रही। दूसरी ओर, ऑटो में 0.67% की गिरावट रही। पावर में 0.59%, पीएसयू में 0.35%, हेल्थकेयर में 0.29% और आईटी में 0.27% की कमजोरी रही। कैपिटल गुड्स में 0.04% की मामूली कमजोरी रही। (शेयर मंथन, 19 जून 2013)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख