शेयर मंथन में खोजें

ज्वेलरी (Jewellery) कंपनियों के शेयर फिर गिरे

शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन ज्वेलरी कंपनियों के शेयर भाव में भारी गिरावट का रुख बना हुआ है। 

सोने का आयात घटने की संभावना से ज्वेलरी कंपनियों के शेयर भाव में गिरावट जारी है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक सोने की माँग कम होने से आगामी जुलाई-सितंबर तिमाही में सोने का आयात आधे से अधिक घटने की उम्मीद है।

खबर है कि कल ऑल इंडिया जेम्स ऐंड ज्वेलरी ट्रेड फेडरेशन (All India Gems & Jewellery Trade Federation) ने जौहरियों से सोने के सिक्कों और बुलियन बार की बिक्री बंद करने को कहा है। गौरतलब है कि फेडरेशन ने निवेशकों से सोने के सिक्कों और बुलियन बार न खरीदनें की भी अपील की है। 
आज के शुरुआती कारोबार में पीसी ज्वेलर (PC Jeweller) का शेयर 83 रुपये तक नीचे चला गया। जो कि इसका 52 हफ्तों का निचला स्तर भी है। बीएसई में सुबह 10:37 बजे 4.42% के नुकसान के साथ यह 85.40 रुपये पर है।
बीएसई में आज के शुरुआती कारोबार में त्रिभुवनदास भीमजी जवेरी (Tribhovandas Bhimji Zaveri) का शेयर 169 रुपये तक नीचे चला गया। सुबह 10:40 बजे 5.88% के नुकसान के साथ यह 171.25 रुपये पर है।
शेयर बाजार में गीतांजलि जेम्स (Gitanjali Gems) के शेयर भाव में तेज गिरावट का रउख है। बीएसई में कंपनी के शेयर ने निचला सर्किट छू लिया है। सुबह 10:39 बजे 20% की तेज गिरावट के साथ यह 324.30 रुपये पर है।
शेयर बाजार में श्री गणेश ज्वेलरी हाऊस (Shree Ganesh Jewellery House) का शेयर भाव में गिरावट का रुख है। बीएसई में कंपनी का  शेयर 70.50 रुपये तक नीचे चला गया। जो कि इसका 52 हफ्तों का निचला स्तर भी है। सुबह 10:43 बजे 2.76% के नुकसान के साथ यह 72.25 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 25 जून 2013)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख