शेयर मंथन में खोजें

भारती एयरटेल (Bharti Airtel) का शेयर लुढ़का

सरकार द्वारा जुर्माने को मंजूरी दिये जाने की खबर के बीच शेयर बाजार में भारती एयरटेल (Bharti Airtel) के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। 

बीएसई में कंपनी का शेयर 278.40 रुपये तक नीचे चला गया है। दोपहर 12:19 बजे 5.21% के नुकसान के साथ यह 280 रुपये पर है।

दूरसंचार विभाग (DoT) ने भारती एयरटेल पर वर्ष 2003 से 2005 के बीच 13 सर्किलों में रोमिंग नियमों का उल्लंघन करने पर 650 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया था। दूरसंचार मंत्री कपिल सिब्बल (Kapil Sibbal) ने इस जुर्माने को मंजूरी दे दी है।
गौरतलब है कि एयरटेल ने 2005 तक अपने ग्राहकों को स्थानीय कॉल की दरों पर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय कॉल करने की सुविधा जारी रखी, जबकि कंपनी को 2003 में ही इसे बंद करने का आदेश दिया गया था। कंपनी के इस कदम से भारत संचार निगम (BSNL) को काफी नुकसान उठाना पड़ा। (शेयर मंथन, 26 जून 2013)

 


Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख