शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी (Nifty) गिर कर 5589 पर, सेंसेक्स (Sensex) 77 अंक नीचे

रुपये में भारी गिरावट की वजह से भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए। 

निफ्टी (Nifty) 5600 के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे बंद हुआ। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया अब तक के निचले स्तर पर लुढ़क गया है। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 60 के स्तर से नीचे फिसल गया है।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 77 अंक यानी 0.41% की कमजोरी के साथ 18,552 पर बंद हुआ। निफ्टी 20 अंक यानी 0.36% की कमजोरी के साथ 5589 पर रहा। सीएनएक्स मिडकैप सूचकांक बिना किसी बदलाव के रहा। बीएसई के मिडकैप सूचकांक में 0.67% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.37% की कमजोरी रही। आज के कारोबार में ऑटो और धातु क्षेत्रों में सबसे ज्यादा बिकवाली का रुख रहा। 
मिले-जुले एशियाई संकेतों के बीच घरेलू बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई, लेकिन शुरुआती कारोबार में ही बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच कारोबार होता रहा। हालाँकि कारोबार के पहले घंटे में ही बाजार में मजबूती बढ़ी। इस दौरान सेंसेक्स 18,690 और निफ्टी 5635 दिन के ऊपरी स्तरों तक चढ़ गये, लेकिन कारोबार के दूसरे घंटे में बाजार बढ़त गवाँ कर लाल निशान पर चला गया। इस दौरान बाजार में लाल निशान के ऊपर-नीचे कारोबार होता रहा। मजबूत यूरोपीय संकेतों के बावजूद घरेलू बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच कारोबार जारी रहा। इस दौरान बाजार में एक बेहद सीमित दायरे में कारोबार होता रहा। हालाँकि दोपहर के कारोबार में बाजार हरे निशान पर लौटने में कामयाब रहा, लेकिन बाजार ज्यादा देर तक अपनी मजबूती को सँभाल नहीं पाया और लाल निशान पर फिसल गया। कारोबार के आखिरी घंटें में बाजार की गिरावट बढ़ी। निफ्टी 5600 के स्तर से नीचे लुढ़क गया। इस दौरान सेंसेक्स 18,514 और निफ्टी 5579 दिन के निचले स्तरों तक लुढ़क गये। आखिरकार सेंसेक्स-निफ्टी आज के कारोबार में उतार-चढ़ाव के बाद गिरावट के साथ बंद हुए। 
क्षेत्रो के लिहाज से आज ऑटो क्षेत्र को सबसे ज्यादा 1.79% का घाटा हुआ। धातु में 1.31%, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स-हेल्थकेयर दोनों में 1.12% व 1.12% और बैंकिंग में 1.03% की गिरावट रही। कैपिटल गुड्स में 0.79%, रियल्टी में 0.29%, पीएसयू में 0.23% और तेल-गैस में 0.07% की कमजोरी रही। दूसरी ओर, आईटी में 1.69% की मजबूती रही। पावर में 0.93%, एफएमसीजी में 0.66% और टीईसीके में 0.40% की बढ़त रही। (शेयर मंथन, 26 जून 2013)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख