शेयर मंथन में खोजें

ऑटो (Auto) क्षेत्र की कंपनियों के शेयर गिरे

आज शेयर बाजार में ऑटो क्षेत्र की कंपनियों के शेयर भाव में गिरावट का रुख बना हुआ है।

ऑटो कंपनियों के निराशाजनक मासिक बिक्री आँकड़ों की वजह से इन शेयरों में कमजोरी बनी हुई है।

बीएसई में हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) का शेयर आज के शुरुआती कारोबार में 1,663 रुपये तक नीचे चला गया। सुबह 11 बजे 1.57% के नुकसान के साथ यह 1,671.80 रुपये पर है।
टाटा मोटर्स (Tata Motors) के शेयर भाव में भी गिरावट है। बीएसई में सुबह 11:05 बजे 1.66% के नुकसान के साथ यह 284.85 रुपये पर है।
बजाज ऑटो (Bajaj Auto) के शेयर भाव में भी गिरावट बनी हुई है। बीएसई में सुबह 11:03 बजे 0.17% की कमजोरी के साथ यह 1,919.90 रुपये पर है।
बीएसई में महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) का शेयर आज के शुरुआती कारोबार में 971.05 रुपये तक नीचे चला गया। बीएसई में सुबह 11:06 बजे 0.04% की कमजोरी के साथ यह 982 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 02 जुलाई 2013)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख