शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी (Nifty) चढ़ कर 5837 पर, सेंसेक्स (Sensex) 233 अंक चढ़ा

मजबूत अंतरराष्ट्रीय संकेतों की वजह से भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक आज मजबूती के साथ बंद हुए। 

निफ्टी (Nifty) 5800 के मनोवैज्ञानिक स्तर से ऊपर बंद हुआ।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स (Sensex) 233 अंक यानी 1.22% की मजबूती के साथ 19,411 पर बंद हुआ। निफ्टी 66 अंक यानी 1.14% चढ़ कर 5837 पर रहा। सीएनएक्स मिडकैप सूचकांक में 0.67% की बढ़त रही। बीएसई के मिडकैप सूचकांक में 0.56% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.21% की बढ़त रही। आज के कारोबार में आईटी और एफएमसीजी क्षेत्रों में सबसे ज्यादा खरीदारी का रुख रहा।
मिले-जुले एशियाई संकेतों के बीच घरेलू बाजार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई। कारोबार के शुरुआती मिनटों में ही निफ्टी 5800 के स्तर को पार कर गया, लेकिन यह जल्द ही इस स्तर से नीचे फिसल गया। इस दौरान बाजार में एक दायरे में कारोबार होता रहा। निफ्टी भी 5800 के स्तर के ऊपर-नीचे होता रहा। यूरोपीय बाजारों के मजबूती पर खुलने से घरेलू बाजार को फायदा पहुँचा और निफ्टी आखिरकार, 5800 के स्तर के ऊपर चला गया। इस दौरान बाजार में मजबूती बढ़ती चली गयी, लेकिन दोपहर बाद के कारोबार में बाजार की मजबूती में कमी आयी। निफ्टी 5800 के स्तर से नीचे फिसल गया। हालाँकि कारोबार के आखिरी घंटे में बाजार का जोश बढा। निफ्टी 5800 के स्तर को दोबारा पार करने में कामयाब रहा। इस दौरान सेंसेक्स 19,445 और निफ्टी 5848 दिन के ऊपरी स्तरों तक चढ़ गये। आखिरकार सेंसेक्स-निफ्टी आज के कारोबार में मजबूती के साथ बंद हुए।
क्षेत्रो के लिहाज से आज आईटी क्षेत्र को सबसे ज्यादा 2.73% का फायदा पहुँचा। एफएमसीजी में 2.69%, टीईसीके में 2.35%, रियल्टी में 1.56% और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 1.23% की मजबूती रही। तेल-गैस में 0.84%, ऑटो में 0.67%, हेल्थकेयर में 0.55%, बैंकिंग में 0.29% और पावर में 0.24% की बढ़़त रही। कैपिटल गुड्स बिना किसी बदलाव के बंद हुआ, जबकि धातु में 0.29% की कमजोरी रही। (शेयर मंथन, 04 जुलाई 2013)
 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख