शेयर मंथन में खोजें

चीनी कंपनियों के शेयर चढ़े

चीनी पर आयात शुल्क बढ़ाने की खबर के बीच शेयर बाजार में आज चीनी कंपनियों के शेयर भाव में तेजी का रुख है।

बीएसई में आज दोपहर 1:19 बजे बजाज हिंदुस्तान (Bajaj Hindusthan) 1.19% की मजबूती के साथ 15.36 रुपये पर है।

धामपुर शूगर मिल्स (Dhampur Sugar Mills) के शेयर भाव में तेजी का रुख बना हुआ है। बीएसई में आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 38.95 रुपये तक ऊपर चढ़ गया। दोपहर 1:23 बजे 3.26% की मजबूती के साथ यह 38 रुपये पर है।

धारानी शुगर्स ऐंड केमिकल्स (Dharani Sugars & Chemicals) के शेयर में भी तेजी बनी हुई है। दोपहर 1:24 बजे 4.55% की मजबूती के साथ यह 23 रुपये पर है।

श्री रेणुका शुगर्स (Shree Renuka Sugars) के शेयर में भी तेजी का रुख है और यह 1.20% की बढ़त के साथ 16.80 रुपये पर है।
मीडिया खबरों के मुताबिक सरकार चीनी पर आयात शुल्क 10% से बढ़ाकर 15% करने पर विचार कर रही है। (शेयर मंथन, 05 जुलाई 2013)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख