शेयर मंथन में खोजें

इन्फोसिस (Infosys) के तिमाही नतीजों पर रहेगी बाजार की नजर : ईस्टर्न फाइनेंशियर्स (Eastern Financiers)

ईस्टर्न फाइनेंशियर्स (Eastern Financiers) के मुताबिक अगले सप्ताह बाजार की नजर आर्थिक आँकड़ों पर बनी रहेगी।

इस सप्ताह मई महीने के औद्योगिक उत्पादन (आईआईपी) और जून महीने की खुदरा महँगाई दर के आँकड़े घोषित किये जायेंगे। 

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये की चाल और कमोडिटी कीमतों पर भी बाजार की पैनी निगाहें रहेगी। घरेलू बाजार वैश्विक संकेतों पर भी नजर रखेगा।
इसके अलावा, घरेलू बाजार में विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) के रुख का भी बाजार ध्यान रखेगा। भारतीय कंपनियों के तिमाही नतीजों का मौसम शुरू होने वाला है।
अगले सप्ताह इन्फोसिस (Infosys) अपने तिमाही नतीजें घोषित करने जा रही है। (शेयर मंथन, 06 जुलाई 2013)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख