शेयर मंथन में खोजें

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) का शेयर लुढ़का

शेयर बाजार में मारुति सुजुकी इंडिया(Maruti Suzuki India) के शेयर भाव में गिरावट का रुख है।

बीएसई में आज के कारोबार में कंपनी का शेयर 1,521.30 रुपये तक नीचे चला गया है। सुबह 11:11 बजे 1.58% के नुकसान के साथ यह 1,527.15 रुपये पर है। 

मीडिया खबरों के मुताबिक मारुति सुजुकी ने मानेसर स्थित अपने उत्पादन संयंत्र की तीसरी शिफ्ट को बंद कर दिया है। कंपनी उत्पादों की घटती बिक्री और माँग की वजह से यह कदम उठाया गया है।
खबर यह भी है कि कंपनी प्रबंधन ने कई कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों को अनिश्चितकाल के लिए अवकाश देने का भी फैसला किया है। कंपनी लगातार माँग घटने की वजह से अपना उत्पादन घटाने पर विवश है। (शेयर मंथन, 09 जुलाई 2013) 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख