शेयर मंथन में खोजें

बीएचईएल (BHEL) ने छुआ 52 हफ्तों का निचला स्तर

निराशाजनक तिमाही नतीजों की वजह से शेयर बाजार में भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स (Bharat Heavy Electricals) के शेयर भाव में तेज गिरावट का रुख है। 

बीएसई में कंपनी का शेयर 127.75 रुपये तक नीचे लुढ़क गया है, जो कि इसका 52 हफ्तों का निचला स्तर भी है। सुबह 10:39 बजे 14.09% के नुकसान के साथ यह 128.35 रुपये पर है।

अप्रैल-जून 2013 तिमाही में बीएचईएल का मुनाफा 50% घट कर 465 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 921 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। 
कारोबारी साल 2013-14 की पहली तिमाही में कंपनी की कुल कामकाजी आय 24% घट कर 6353 करोड़ रुपये रही है, जबकि बीते वर्ष की इसी तिमाही में यह 8326 करोड़ रुपये रही थी। (शेयर मंथन, 05 अगस्त 2013)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख