शेयर मंथन में खोजें

एचडीआईएल (HDIL) ने छुआ 52 हफ्तों का निचला स्तर

शेयर बाजार में हाउसिंग डेवलपमेंट ऐंड इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (Housing Development and Infrastructure Ltd) के शेयर भाव में तेज गिरावट का रुख है।
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 26.10 रुपये तक नीचे चला गया, जो इसका 52 हफ्तों का निचला स्तर है। हालाँकि अब इसकी गिरावट में कमी आयी है। बीएसई में सुबह 11:07 बजे यह 2.75 रुपये यानी 8.97% की कमजोरी के साथ 27.90 रुपये पर है।
खबर है कि कंपनी ने इंडियाबुल्स फाइनेंस (Indiabulls Finance) से लिए गये 46 करोड़ रुपये के ऋण का ब्याज भुगतान नहीं किया है। ब्याज की यह रकम 3 करोड़ रुपये से ज्यादा की है और पिछले 3 महीनों से बकाया है। (शेयर मंथन, 06 अगस्त 2013)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख