शेयर मंथन में खोजें

फाइनेंशियल टेक (Financial Tech) के शेयर लुढ़के

शेयर बाजार में फाइनेंशियल टेक्नोलॉजीज इंडिया (Financial Technologies India) के शेयर भाव में तेज गिरावट का रुख है।

बीएसई में कंपनी का शेयर 148.50 रुपये तक नीचे चला गया है। दोपहर 1:11 बजे 21.29% के नुकसान के साथ यह 155.80 रुपये पर है।

खबर है कि सरकार एनएसईएल (NSEL) की ई-सीरीज ट्रेडिंग पर रोक लगा सकती है।
गौरतलब है कि पिछले सप्ताह ही नेशनल स्पॉट एक्सचेंज लिमिटेड (एनएसईएल) ने ई-सीरीज के कॉन्ट्रेक्टों को छोड़कर अगले निर्देश तक के लिए अन्य कॉन्ट्रेक्टों के कारोबार को निलंबित कर दिया था। इसके साथ ही इसके सभी लंबित कॉन्ट्रेक्टों के डिलिवरी तथा सेटलमेंट को मर्ज करने का निर्णय लिया गया था। (शेयर मंथन, 06 अगस्त 2013) 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख