शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी (Nifty) गिर कर 5519 पर, सेंसेक्स (Sensex) 68 अंक नीचे

कमजोर अंतरराष्ट्रीय संकेतों की वजह से भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक आज गिरावट के साथ बंद हुए। 

कारोबार के दौरान निफ्टी (Nifty) 5500 के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे फिसल गया, लेकिन जल्द ही इस स्तर से ऊपर लौटने में कामयाब रहा।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स (Sensex) 68 अंक यानी 0.36% की गिरावट के साथ 18,665 पर बंद हुआ। निफ्टी 23 अंक यानी 0.42% गिर कर 5519 पर रहा। सीएनएक्स मिडकैप सूचकांक में 1.28% की मजबूती रही। बीएसई के मिडकैप सूचकांक में 0.67% और बीएसई स्मॉलकैप में 1.27% की बढ़त रही। आज के कारोबार में आईटी और ऑटो क्षेत्रों में सबसे ज्यादा बिकवाली का रुख रहा।
मिले-जुले एशियाई संकेतों के बीच घरेलू बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच कारोबार शुरू हुआ। कारोबार के पहले घंटे में ही बाजार में गिरावट बढ़ी। इस दौरान निफ्टी 5500 के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे फिसल गया। सेंसेक्स 18,551 और निफ्टी 5487 दिन के निचले स्तरों तक लुढ़क गये। निफ्टी 5500 के स्तर के ऊपर-नीचे होता रहा। हालाँकि जल्द ही निफ्टी इस स्तर से ऊपर उठने में कामयाब रहा। इसके बाद जैसे-जैसे कारोबार बढ़ता गया, बाजार की गिरावट भी कम होती चली गयी। कमजोर यूरोपीय संकेतों के बीच घरेलू बाजार में एक सीमित दायरे में कारोबार होता रहा। दोपहर के कारोबार में बाजार में एक बार फिर गिरावट बढ़ी। हालाँकि, कारोबार के आखिरी घंटे में बाजार हरे निशान पर लौट आया। इस दौरान सेंसेक्स 18,811 और निफ्टी 5561 दिन के ऊपरी स्तरों तक चढ़ गये, लेकिन कारोबार के आखिरी आधे घंटे में बाजार बढ़त गवाँ कर लाल निशान पर फिसल गया। आखिरकार सेंसेक्स-निफ्टी आज के कारोबार में उतार-चढ़ाव के बाद गिरावट के साथ बंद हुए।
क्षेत्रो के लिहाज से आज आईटी क्षेत्र को सबसे ज्यादा 1.60% का घाटा हुआ। ऑटो में 1.46%, एफएमसीजी में 1.37% और टीईसीके में 1.16% की गिरावट रही। कैपिटल गुड्स में 0.48% और हेल्थकेयर में 0.40% की कमजोरी रही। दूसरी ओर, रियल्टी को 5.04% का फायदा पहुँचा। धातु में 3.31%, पावर में 2.82%, तेल-गैस में 2.76%, पीएसयू में 2.40% और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 1.04% की मजबूती रही। बैंकिंग में 0.51% की बढ़त रही। (शेयर मंथन, 07 अगस्त 2013) 
 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख