शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी (Nifty) चढ़ कर 5566 पर, सेंसेक्स (Sensex) 124 अंक ऊपर

रुपये में सुधार की वजह से भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक आज मजबूती के साथ बंद हुए। 

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये के सँभलने से बाजार को फायदा पहुँचा। मजबूत अंतरराष्टट्रीय संकेतों से भी घरेलू बाजार को बल मिला। 

कारोबार के अंत में सेंसेक्स (Sensex) 124 अंक यानी 0.67% की बढ़त के साथ 18,789 पर बंद हुआ। निफ्टी 47 अंक यानी 0.84% की मजबूती के साथ 5566 पर रहा। सीएनएक्स मिडकैप सूचकांक में 1.24% की बढ़त रही। बीएसई के मिडकैप सूचकांक में 1.34% और बीएसई स्मॉलकैप में 1.32% की मजबूती रही। आज के कारोबार में धातु और रियल्टी क्षेत्रों में सबसे ज्यादा खरीदारी का रुख रहा। 
मिले-जुले एशियाई संकेतों के बीच घरेलू बाजार की शुरुआत उतार-चढ़ाव के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में बाजार में एक बेहद सीमित दायरे में कारोबार होता रहा। इस दौरान सेंसेक्स 18,622 और निफ्टी 5510 दिन के निचले स्तरों तक लुढ़क गये। हालाँकि कारोबार के दूसरे घंटे में बाजार सँभल कर हरे निशान पर लौटने में कामयाब रहा। इसके बाद जैसे-जैसे कारोबार बढ़ता गया, बाजार की मजबूती भी बढ़ती चली गयी। मजबूती यूरोपीय संकेतों के बीच घरेलू बाजार की तेजी बढ़ी। कारोबार के आखिरी घंटें में सेंसेक्स 18,829 और निफ्टी 5578 दिन के ऊपरी स्तरों तक चढ़ गये। आखिरकार सेंसेक्स-निफ्टी आज के कारोबार में मजबूती के साथ बंद हुए।
क्षेत्रो के लिहाज से आज धातु क्षेत्र को सबसे ज्यादा 2.61% का फायदा पहुँचा। रियल्टी में 2.35%, पावर में 1.42% और ऑटो में 1.38% की मजबूती रही। टीईसीके में 0.90%, पीएसयू में 0.71%, बैंकिंग में 0.59%, आईटी में 0.55%, एफएमसीजी में 0.53%, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.49% और कैपिटल गुड्स में 0.42% की बढ़त रही। दूसरी ओर, तेल-गैस और हेल्थकेयर दोनों में 0.21% व 0.21% की कमजोरी रही। (शेयर मंथन, 08 अगस्त 2013)
 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख