शेयर मंथन में खोजें

उतार-चढ़ाव के बाद मामूली चढ़ा निफ्टी (Nifty)

कारोबारी हफ्ते के पहले दिन भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक हल्की बढ़त के साथ बंद हुए। 

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये में गिरावट बढ़ने से बाजार पर दबाव बना। 

कारोबार के दौरान निफ्टी (Nifty) 5500 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर गया, लेकिन जल्द ही इस स्तर से नीचे फिसल गया। 
कारोबार के अंत में सेंसेक्स (Sensex) 39 अंक यानी 0.21% की बढ़त के साथ 18,558 पर बंद हुआ। निफ्टी 5 अंक यानी 0.09% की मामूली बढ़त के साथ 5476 पर रहा। सीएनएक्स मिडकैप सूचकांक में 0.70% की मजबूती रही। बीएसई के मिडकैप सूचकांक में 0.60% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.80% की बढ़त रही। आज के कारोबार में पावर और कैपिटल गुड्स क्षेत्रों में सबसे ज्यादा खरीदारी का रुख रहा।
मिले-जुले एशियाई संकेतों के बीच घरेलू बाजार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में ही बाजार की मजबूती बढ़ी। निफ्टी 5500 के स्तर के ऊपर पहुँचने में कामयाब रहा। इस दौरान सेंसेक्स 18,728 और निफ्टी 5529 दिन के ऊपरी स्तरों तक चढ़ गये। हालाँकि इसके बाद बाजार की मजबूती में कमी आयी। निफ्टी 5500 के स्तर से नीचे चला गया। मिले-जुले यूरोपीय संकेतों के बीच घरेलू बाजार की मजबूती घटी। इस दौरान बाजार में एक सीमित दायरे में कारोबार होता रहा। दोपहर के कारोबार में बाजार पर दबाव बना और यह बढ़त गवाँ कर लाल निशान पर फिसल गया। इस दौरान सेंसेक्स 18,489 और निफ्टी 5454 दिन के निचले स्तरों पर रहे। हालाँकि बाजार जल्द ही हरे निशान पर लौट आया। इसके बाद जैसे-जैसे कारोबार बढ़ता गया, बाजार की मजबूती भी बढ़ती चली गयी, लेकिन कारोबार के आखिरी मिनटों में बाजार बढ़त गवाँ कर लाल निशान पर फिसला। हालाँकि कारोबार बंद होते-होते यह हरे निशान पर लौट आया। आखिरकार सेंसेक्स-निफ्टी आज के कारोबार में उतार-चढ़ाव के बाद हल्की मजबूती के साथ बंद हुए।
क्षेत्रो के लिहाज से आज पावर क्षेत्र को सबसे ज्यादा 1.56% का फायदा पहुँचा। कैपिटल गुड्स में 1.25%, हेल्थकेयर में 1.12% और धातु में 1.05% की मजबूती रही। रियल्टी में 0.99%, आईटी में 0.96%, टीईसीके में 0.83% और एफएमसीजी में 0.43% की बढ़त रही। दूसरी ओर, बैंकिंग में 1.04% की गिरावट रही। तेल-गैस में 0.43%, पीएसयू में 0.18% और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.05% की कमजोरी रही। ऑटो क्षेत्र बिना किसी बदलाव के बंद हुआ। (शेयर मंथन, 26 अगस्त 2013)
 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख