शेयर मंथन में खोजें

दूरसंचार कंपनियों के शेयर चढ़े

शेयर बाजार में दूरसंचार कंपनियों के शेयर भाव में मजबूती का रुख बना हुआ है।  

खबर है कि भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (TRAI) ने 2जी स्पेक्ट्रम नीलामी के लिए बेस प्राइस में कटौती करने का प्रस्ताव रखा है। मीडिया खबरों के मुताबिक स्पेक्ट्रम की कीमत 37% तक घटाये जाने का सुझाव रखा गया है।

गौरतलब है कि पिछले साल नवंबर में हुई स्पेक्ट्रम नीलामी में ज्यादा कीमत होने की वजह से दूरसंचार कंपनियों की ओर से ठंडी प्रतिक्रिया देखने को मिली थी। 

बीएसई में भारती एयरटेल (Bharti Airtel) का शेयर आज के शुरुआती कारोबार में 331.95 रुपये तक ऊपर चढ़ गया। सुबह 10:48 बजे यह 5.57% की बढ़त के साथ 331 रुपये पर है।.
शेयर बाजार में आइडिया सेलुलर (Idea Cellular) के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। आज सुबह 10:48 बजे यह 4.42% की बढ़त के साथ 165.20 रुपये पर है।
बीएसई में रिलायंस कम्युनिकेशंस (Reliance Communications) का शेयर आज के शुरुआती कारोबार में 143.90 रुपये तक ऊपर चढ़ गया। यह सुबह 10:49 बजे 1.90% की बढ़त के साथ 142.15 रुपये पर है। 
बीएसई में टाटा टेलीसर्विसेज (Tata Teleservices) का शेयर भाव सुबह 10:50 बजे 2.00% की बढ़त के साथ 6.62 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 10 सितंबर 2013) 

 


Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख